ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद के पृथला विधानसभा के थाना छायंसा क्षेत्र में एक महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए गांव मोहना सहित अन्य क्षेत्र में पोस्टर लगाए हैं | पोस्टरों में जहां महिला ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है वहीं मीडिया से न्याय की उम्मीद भी जताई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि गांव के दबंगों ने उसका जीना मुहाल कर दिया है।
वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर रखा है लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वहीं आरोपी का कहना है कि गांव की पार्टी बाजी के चलते ही यह सब किया जा रहा है। दरअसल महिला दलित है और इसका आरोप है कि पुलिस ने दबंगों के दबाव में आकर उसके 9 साल के बच्चे को ना केवल पिटवाया बल्कि उसके पति के साथ मारपीट की और उसकी भी कोई सुनवाई नहीं की।
महिला का आरोप है कि इन दबंग लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। महिला का आरोप यह भी है कि पुलिस ने इन दबंग लोगों के दबाव में आकर कोई कार्यवाही नहीं की है और आरोपी खुले आम घूम रहे हैं। वहीं इस मामले में जब आरोपी बहादुर सिंह से बात की गई तो उसका कहना था कि महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है और यह सब गांव की पार्टी बाजी के चलते ही किया जा रहा है।
Watch Video
https://youtu.be/A3RbjS1_V6w
