Faridabad: फरीदाबाद के सरकरी स्कूल में छात्र की बेरहमी से पिटाई, पिता ने दर्ज की शिकायत, देखें वीडियो

Teacher Beating Student: फरीदाबाद के गांव सारन स्थित सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

Teacher Beating Student:

फरीदाबाद के गांव सारन स्थित सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में एक शिक्षक छात्र के पैरों के तलवों पर डंडे मारता दिखाई दे रहा है, बताया जा रहा है कि छात्र द्वारा स्कूल बंक करने पर यह पिटाई की गई. बताया जा रहा है कि जिसे मारा जा रहा है उसका नाम भावेश है वह 9वीं कक्षा का छात्र है.

पता चलने पर पिता ने दर्ज की शिकायत-

घटना के बाद छात्र दहशत में है और स्कूल नहीं जा रहा, जबकि वीडियो एक अन्य छात्र ने बनाकर वायरल किया. छात्र के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है. पिता का कहना है कि उनका बेटा सारण सरकारी स्कूल में पढ़ता है. जब उन्हें इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. सारण थाना पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और मामले की सूचना चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को भी दी गई है. जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश देते हुए दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *