Faridabad Death:
फरीदाबाद के भीकम कॉलोनी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. एक 20 वर्षीय युवक योगेश की उसके ही दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इस हत्या का आरोपी दोस्त ही है। वह योगेश को उसके घर से यह कहकर अपने साथ ले गए थे कि, उन्हें अनाज की बोरी उतारनी है। लेकिन कुछ ही देर बाद परिवार को सूचना मिली कि योगेश को गोली मार दी गई है।
घटना स्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि योगेश के माथे में गोली लगी हुई थी। गंभीर हालत में उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब दो से तीन दिन तक उसका इलाज चला, लेकिन आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
अन्य ख़बरें जानें-
‘गैंगस्टरां ते वार’ का 92वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 541 स्थानों पर छापेमारी; युद्ध नशेयां विरुद्ध
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



