फरीदाबाद: गत्ता गोदाम में भीषण आग, 16 साल की युवती की जलने से मौत

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फरीदाबाद के सेक्टर 22 में गत्ता गोदाम में भयंकर आग लगने से बड़ा हादसा हुआ है | हादसे में लाखों का नुकसान…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फरीदाबाद के सेक्टर 22 में गत्ता गोदाम में भयंकर आग लगने से बड़ा हादसा हुआ है | हादसे में लाखों का नुकसान होने की आशंका है | वहीं पुलिस ने इस गोदाम में काम करने वाली 16 साल की युवती का कंकाल बरामद किया है |

एक 16 साल की युवती की जलने से मौत  

दरअसल आग बुझने के बाद खुशबू के घर ना लौटने पर परिजनों ने  सभी जगह पता किया | लेकिन उसका कोई पता नहीं चला | खुशबू की एक सहेली ने बताया कि घटना से पहले खुशबू गोदाम में काम कर रही थी | यह पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को बताया |

हादसे में लाखों का नुकसान

काफी खोजबीन करने के बाद पुलिस ने खुशबू का कंकाल बरामद किया | फिलहाल पुलिस ने नरकंकाल को बादशाह खान अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *