पसंदीदा एक्ट्रेस से इतनी नाराजगी की फैन ने फेंक दिया जूता!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘बाहुबली’ की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया पर एक शख्स ने जूता फेंक दिया। आरोपी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘बाहुबली’ की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया पर एक शख्स ने जूता फेंक दिया। आरोपी तमन्ना भाटिया से नाराज था और उसके गुस्से की वजह अजब है। वो हाल के दिनों में तमन्ना की एक्टिंग से ऊब चुका था और अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को सबक सिखाने का फैसला कर लिया। यह घटना रविवार को हैदराबाद के हिमायतनगर इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान घटी।

दरअसल, एक्ट्रेस तमन्ना हिमायतनगर में एक ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन करने पहुंची थी। इसी दौरान करीमुल्लाह ने तमन्ना पर जूता फेंक दिया। हालांकि, तमन्ना को घटना में किसी तरह की चोट नहीं लगी। मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि करीमुल्लाह बीटेक में स्नातक है और वह मुशीराबाद का रहने वाला है। तमन्ना की एक्टिंग से नाराज होकर उसने जूता फेंका है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *