ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब के मशहूर सिंगर साबर कोटी का गुरुवार को निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। साबर कोटी कोट करार खान स्थित एक संगीत घराने में जन्में थे। जालंधर कैंट के रहने वाले साबर अपने सैड सांग से पंजाब के साथ ही देशभर में पसंद किए जाते थे।
‘ओह मौसम वांग बदल गए’, ‘गुलाबो’, ‘सौण दा महीना होवे’, ‘तेनू की दसिये’, ‘हंजुआ दे विच गम’ आदि गानों से मशहूर हो गए थे। उनकी पत्नी का नाम रीता था और उनके चार बच्चे थे। साबर कोटी ने ‘इश्क नचाए गली-गली’, ‘तबाही’, ‘तारे अंबरा ते’, ‘पिंज दी कुड़ी’, ‘मजाजन’ आदि पंजाबी फिल्मों में भी प्लेबैक सिंगिंग किया था। उनके निधन से पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
