देशभर के किसान आज से 10 दिन की हड़ताल पर, शहरों में नहीं होगी रोज़ाना जरुरत वाली चीजों की सप्लाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर पंजाब के किसानों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है, ऐसे में पंजाब के कई हिस्सों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर पंजाब के किसानों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है, ऐसे में पंजाब के कई हिस्सों में रोजमर्रा की चीजों की सप्लाई में बाधा के चलते लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। देशभर के तमाम किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ दस दिन तक प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

farmer protest

यह प्रदर्शन देशभर में हड़ताल का एक हिस्सा। हालांकि इस हड़ताल में दूध के व्यापारियों ने हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है और इन लोगों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है क्योंकि इन्हें बंद के दौरान दूध सप्लाई के दौरान हिंसा का डर है।

farmer protest

भारतीय किसान यूनियन ने पहले ही पंजाब के कई शहरों में अगले 10 दिनों तक सब्जी और दूथ की सप्लाई को बंद करने का ऐलान कर दिया है।

farmer protest

भाकियू के सदस्य बूटा सिंह का कहना है कि शहरों में किसी भी तरह की कोई सप्लाई नहीं होगी, अगर कोई भी सब्जी और दूध खरीदना चाहता है तो गांव में उसका स्वागत है।

farmer protest

उन्होंने कहा कि कई किसान और दुग्ध व्यापारी संगठन इस हड़ताल में हिस्सा ले रहे हैं। जहां तक दूध की बात है डेयरी चालक अगले 10 दिन तक दूध को घी में बदल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *