ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मोगा नगर निगम कर्मचारियों ने ऐसे दलाल को पकड़ा, जो फर्जी आधार कार्ड बनाता था | दरअसल जिन लोगों के पास दस्तावेज नहीं होते थे | आरोपी उनसे 5 से 7 हजार रूपये लेकर उनका आधार कार्ड बनवा देता था | इस बात की शिकायत पर मोगा नगर निगम के मेयर ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी को रंगे हाथों काबू किया |
मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
वहीं पकड़े गये आरोपी ने बताया कि उसको तो कुछ ही पैसे मिलते थे, बाकी पैसे वो आगे दे देता था | वहीं जब इस बात की जांच मोगा के मेयर ने की तो इस गोरखधंधे में चार लोग पाए गये | वहीं मेयर ने पुलिस बुलाकर अरोपियो को पुलिस के हवाले कर दिया |
Watch Video
https://youtu.be/DQ4jGaLHOdc
