ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आज के इस दौर में लोगों के लिए किसी जान लेना जैसे बच्चे का खेल हो गया है । लोग यूं ही किसी की जान ले लेते हैं ।ताज़ा मामला फाजिल्का का है जहां एक युवक ने दूसरे युवक को पीट-पीटकर मार दिया । क्योंकि आरोपी को सिर्फ शक था कि उस युवक के उसकी प्रेमिका के साथ संबंध हैं ।
दुनिया में प्यार सबसे अच्छी चीज है प्यार में शक के चलते कोई किसी की जान ले ले तो आप क्या कहेंगे । फाजिल्का में ऐसा ही मामला सामने आया है । जहां प्रेमी ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी ।क्योंकि उसे शक था कि मृतक युवक का उसकी प्रेमिका के साथ कोई चक्कर है ।आपको बता दें कि मृतक युवक लंबी हलके से कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके प्रताप सिंह का बेटा था ।जो सन 1952 से लेकर 1957 तक विधायक रहे थे । लेकिन अब ये परिवार मेहनत मजदूरी कर अपना पेट पाल रहा था । उन्होंने बताया कि मृतक कुलदीप सिंह अपने पीछे तीन बेटियां दो बेटे और पत्नी छोड़ गया है । मृतक के परिजनों ने कहा कि जल्द से जल्द इस मामले को हल कर उन्हें इंसाफ दिलवाया जाए । वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है |
पुलिस ने तो कह दिया है कि वो आरोपी को जल्द पकड़ लेगी । अब देखना होगा कि कब अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आता है और कब उसे सजा मिल पाती है ।


