ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फेसबुक डाटा चोरी करने के मामले के बाद फेसबुक ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दे कि फेसबुक डाटा लीक होने की खबरों ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था जिस कारण कंपनी को काफी निंदा का सामना करना पड़ा।
हाल ही में सोशल मीडिया साईट फेसबुक ने फेसबुक पर दहशत, नफरत औऱ सेक्स वाली सामग्री को फैलाने वाले फेसबुक युजर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके अकाउंट को बंद कर दिया है।
फेसबुक ने इस तरह के 58.3 करोड़ अकाउंट को बंद किया है। गौरतलब है कि फेसबुक पर दहशत, आतंक, सेक्स और नफरत फैलाने वालों के खिलाफ ये सबसे बड़ी कार्रवाई है।
इस कार्रवाई पर फेसबुक का कहना है कि समाज में बुराई नफरत और सेक्स से जुड़ी मामलों को फैलानों के खिलाफ ये कार्रवाई की जा रही है। बता दे कि फेसबुक कैंब्रिज एनालिटिका विवाद मे घिरने के बाद फेसबुक अपने युजर्स की प्राईवेसी को लेकर ज्यादा सचेत हुई है।



