एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, यात्रियों में मची अफरातफरी,

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुवाहाटी से जम्मूतवी जाने वाली लोहित एक्सप्रेस पटरी से उतर गई जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बतादें कि गुवाहाटी से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुवाहाटी से जम्मूतवी जाने वाली लोहित एक्सप्रेस पटरी से उतर गई जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बतादें कि गुवाहाटी से जम्मूतवी जाने वाली लोहित एक्सप्रेस का एसएलआर पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन से 500 मीटर दूर आउटर सिग्नल पर पटरी से उतर गया। फिलहाल इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक स्टेशन करीब होने के चलते ट्रेन की स्पीड 15 से 20 किमी प्रति घंटा थी। पहला कोच बेपटरी होने के चलते ट्रेन रुक गई। वहीं इस हादसे के कारण ट्रेनों का आवागमन तीन घंटे बाधित रहा साथ ही दिल्ली-कटरा रूट पर ट्रेनों का संचालन भी बाधित रहा।

रेलवे स्टेशन से 500 मीटर दूर हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि, सुबह 10:18 मिनट पर ट्रेन जैसे ही कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर आने लगी तो कुछ दूरी पर इंजन के साथ वाला पहला एसएलआर कोच पटरी से उतर गया। चालक ने ब्रेक लगाई लेकिन तब तक कोच घसीटते हुए लगभग 60 से 70 मीटर तक आगे चला गया। अचानक बेपटरी हुए कोच से यात्रियों में अफरातफरी मच गई और गाड़ी रुकते ही सभी यात्री नीचे उतर गए। हादसे की जानकारी पाकर रेलवे के अधिकारी जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को शांत किया। लगभग 3 घंटे बाद ट्रेन को जम्मूतवी के लिए रवाना किया गया।

बेपटरी होने के चलते ट्रेन रुकी 

वहीं कटिहार से वैष्णो देवी कटरा जा रहे गोरखपुर निवासी डॉ. रजत जयसवाल ने बताया कि अचानक चलती ट्रेन में जोरदार झटके लगे, वहीं उनके साथ जा रहे लल्लन श्रीवास्तव, शम्भू पंडित और सोबन शाह ने बताया कि, उन्होंने नीचे आकर देखा तो पता चला कि, कोच बेपटरी होने के कारण ट्रेन रुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *