Nagpur Factory Blast:
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है। धमाका एसबीएल एनर्जी लिमिटेड नाम की फैक्ट्री में हुआ। यह कंपनी माइनिंग और इंडस्ट्रियल विस्फोटक बनाती है। हादसा कटोल तहसील के राउलगांव इलाके में हुआ। कुछ रिपोर्ट्स में जगह को रहुडगांव या कलमेश्वर के आसपास बताया गया है।
पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक कार्यों के लिए विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली कंपनी ‘एसबीएल एनर्जी लिमिटेड’ के कारखाने में हुआ। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि घटना सुबह लगभग पौने सात बजे हुई। एक तेज धमाका पूरे इलाके में सुनाई दिया। जिससे दहशत फैल गई। पता चला कि विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में नोनाल क्रिम्पिंग प्लांट में यह धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना सुबह लगभग पौने सात बजे हुई। एक तेज धमाका पूरे इलाके में सुनाई दिया। जिससे दहशत फैल गई। पता चला कि विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में नोनाल क्रिम्पिंग प्लांट में यह धमाका हुआ है।



