बीजेपी के पूर्व मंत्री का सरकार को अल्टीमेटम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मंत्री और विधायकों के बाद अब बीजेपी के पूर्व मंत्री भी मनोहर सरकार को अल्टीमेटम देने लगे है। पेहवा  के बाखली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मंत्री और विधायकों के बाद अब बीजेपी के पूर्व मंत्री भी मनोहर सरकार को अल्टीमेटम देने लगे है। पेहवा  के बाखली गांव के गरीबों को 2011 में आवंटित प्लाट का कब्जा अब तक न मिलने के कारण अब पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता बलबीर सैनी ने लोगों को साथ लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

ex minister balbir saini

इस दौरान बलबीर सैनी ने एसडीएम के सामने 15 दिन में गरीब लोगों को प्लाट पर कब्जा न मिलने पर बड़ा आंदोलन करने और हालात बिगड़ने तक की चेतावनी दे डाली।

https://www.youtube.com/watch?v=j7PfGJaMn8g&feature=youtu.be

बाखली के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के गरीबों को 2011 में कालोनी काटकर प्लाट आवंटित किए गए थे, लेकिन आज तक उन्हें एक भी प्लाट का कब्जा नहीं मिला। मामले को लेकर ग्रामीणों ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए दो महीने पहले हाईकोर्ट ने जल्द कब्जा दिलाने के आदेश दिए थे।

protest for plot

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी ग्रामीणों को उन्हें मिले प्लाट का मालिकाना हक नहीं मिला। पूर्व मंत्री बलबीर सैनी ने आरोप लगाया कि प्रशासन के अधिकारी किसी न किसी दबाव के चलते मामले में टरकाई नीति अपना रहे है। खैर अब देखना होगा कि अपनी ही सरकार के पूर्व मंत्री के अल्टीमेटम के बाद सरकार गरीबों को उनके प्लाट का मालिकाना हक कब तक दिला पाएगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *