किरण बाला-अमरजीत के बाद पाक सरकार ने उठाया ये सख्त कदम, श्री ननकाना साहिब जाना अब हुआ और मुश्किल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान सरकार ने किरण बाला और अमरजीत के मामले के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। पाकिस्तानी के बड़े अखबार के हवाले से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान सरकार ने किरण बाला और अमरजीत के मामले के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। पाकिस्तानी के बड़े अखबार के हवाले से पता चला है कि पाकिस्तान में वो ही सिख अपने धार्मिक त्योहारों को मनाने के लिए आ सकेंगे जो केसधारी होगा। बिना केसधारी सिख पाकिस्तान में प्रवेश नही कर सकेंगा। ये फैसला इवैक्यूई ट्रस्ट ने लिया है।

Amna Bibi

साथ ही उनका ये भी कहना है कि जो सिख केसधारी नहीं होगा वो पाकिस्तान में बैसाखी या कोई और त्योहार मनाने के लिए नहीं आ सकेंगा। सिर्फ और सिर्फ केसधारी सिख ही बैसाखी या अन्य कोई भी धर्म मनाने के लिए आ सकेंगे। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने ये फैसला किरण बाला से बनी आमना बीबी और अमरजीत के कारण लिया है।

amarjit singh

क्योकि किरण बाला पाकिस्तान में बैसाखी वाले दिन गई थी औऱ वहां जा कर उसने एक पाकिस्तानी युवक के साथ निकाह कर अपना धर्म बदल लिया। इतना ही नहीं वो अब वापस आने के लिए भी मना कर रही है। वही इस जत्थे के साथ अमरजीत नाम का युवक भी गया था जो जत्थे से लापता हो गया था। जांच करने पर पता चला था कि वो अपने फेसबुक दोस्त के साथ उसके घर पर रह रहा था। हालांकि वो पंजाब वापस आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *