Epstein New Files: एपस्टीन से जुड़ी लाखों नई फाइलें जारी, ट्रंप का नाम, बिल गेट्स रूसी लड़कियों से संबंध बनाने के कारण हुए थे यौन बीमारी का शिकार

Epstein’s New Files: अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को दोषी यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन से जुड़ी लाखों नई फ़ाइलें जारी कर दी है। शुक्रवार…

Epstein New Files: एपस्टीन से जुड़ी लाखों नई फाइलें जारी, ट्रंप का नाम, बिल गेट्स रूसी लड़कियों से संबंध बनाने के कारण हुए थे यौन बीमारी का शिकार

Epstein’s New Files:

अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को दोषी यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन से जुड़ी लाखों नई फ़ाइलें जारी कर दी है। शुक्रवार को 30 लाख पन्ने, एक लाख 80 हज़ार तस्वीरें और दो हज़ार वीडियो सार्वजनिक रूप से पोस्ट किए गए। इससे पहले बीते साल दिसंबर में हजारों पन्नों के दस्तावेज़ जारी किए गए थे। जेफ़री एपस्टीन की मौत हो चुकी है। नए डॉक्यूमेंट्स में जेफ़री एपस्टीन के जेल में बिताए समय के बारे में विवरण हैं। साथ ही, एपस्टीन की सहयोगी गिलेन मैक्सवेल पर जांच के रिकॉर्ड भी हैं। मैक्सवेल को नाबालिग़ लड़कियों की ट्रैफ़िकिंग में मदद करने का दोषी ठहराया गया था।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ज़िक्र सैकड़ों बार-

इनमें एपस्टीन और हाई-प्रोफ़ाइल हस्तियों के बीच ईमेल भी शामिल हैं। जारी किए गए नए डॉक्यूमेंट्स में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ज़िक्र सैकड़ों बार किया गया है। हालांकि, ट्रंप ने एपस्टीन के यौन अपराधों के बारे में जानकारी होने से लगातार इनकार किया है। एपस्टीन के सर्वाइवरों ने भी ट्रंप पर किसी भी अपराध का आरोप नहीं लगाया है। नए डॉक्यूमेंट्स में ट्रंप पर लगे आरोपों के बारे में पूछे जाने पर जस्टिस डिपार्टमेंट ने कहा, कुछ दस्तावेज़ों में राष्ट्रपति ट्रंप के ख़िलाफ़ झूठे और सनसनीखेज दावे हैं जो 2020 के चुनाव से ठीक पहले एफ़बीआई को सौंपे गए थे। साफ़ तौर पर, ये दावे बेबुनियाद और झूठे हैं, और अगर इनमें थोड़ी भी सच्चाई होती, तो निश्चित रूप से इनका इस्तेमाल राष्ट्रपति ट्रंप के ख़िलाफ़ पहले ही किया जा चुका होता।

बिल गेट्स पर सनसनीखेज आरोप-

नई फ़ाइलों में माइक्रोसॉफ़्ट के को-फ़ाउंडर बिल गेट्स पर भी सनसनीखेज आरोप लगे हैं। बिल गेट्स के एक प्रवक्ता ने इन आरोपों को पूरी तरह से बेतुका और सरासर झूठा बताया है। न्याय विभाग के मुताबिक, एपस्टीन ने 18 जुलाई 2013 को खुद को एक ईमेल लिखा था। इसमें एपस्टीन ने दावा किया कि बिल गेट्स ने रूसी लड़कियों के साथ संबंध बनाए थे। जिसके बाद वे एक यौन बीमारी (सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज-STD) से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद गेट्स ने एपस्टीन से कुछ एंटीबायोटिक्स दवाएं भी मांगी थीं। जिससे वे अपनी पत्नी (पूर्व पत्नी) मेलिंडा गेट्स को चुपचाप ये दवाएं दे सकें।

Epstein New Files: एपस्टीन से जुड़ी लाखों नई फाइलें जारी, ट्रंप का नाम, बिल गेट्स रूसी लड़कियों से संबंध बनाने के कारण हुए थे यौन बीमारी का शिकार
Epstein New Files: एपस्टीन से जुड़ी लाखों नई फाइलें जारी, ट्रंप का नाम, बिल गेट्स रूसी लड़कियों से संबंध बनाने के कारण हुए थे यौन बीमारी का शिकार

इन फाइलों में एपस्टीन और गेट्स की कुछ ऐसी तस्वीरें भी शामिल हैं। जो पहले कभी सार्वजनिक नहीं हुई थीं। ये तस्वीरें बिना तारीख की हैं, जिनमें अलग-अलग जगहों पर दोनों साथ हैं। न्याय विभाग पहले ही साफ कर चुका है कि किसी व्यक्ति का इन दस्तावेज़ों में नाम या तस्वीर होना यह साबित नहीं करता कि उसने कोई गलत काम किया या उसे एपस्टीन की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी थी।

अन्य ख़बरें जानें-
Rewari-Hisar Suicide: रेवाड़ी-हिसार रेल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 28 वर्षीय युवक ने उठाया खतरनाक कद़म, तनाव हो सकता है कारण
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *