बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी: मोहिंदर भगत

चंडीगढ़, 22 जुलाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बागवानी को लाभदायक व्यवसाय बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार…

Punjab Government

चंडीगढ़, 22 जुलाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बागवानी को लाभदायक व्यवसाय बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की।

समीक्षा बैठक के दौरान बागवानी विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री लतीफ अहमद तथा निदेशक श्री मनीष कुमार ने विभाग के प्रशासनिक मामलों, बजट, किसान हितैषी सब्सिडी योजनाओं, चल रहे विकास कार्यों की प्रगति तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी बागवानी मंत्री को दी।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न बागवानी योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र किसानों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे क्षेत्रीय स्तर पर किसानों के साथ सीधा संपर्क स्थापित करें ताकि वे सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक हों और अधिक से अधिक किसान इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *