लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाबी गायक शैरी मान को ईडी ने समन भेजा है। इस समन में उनको 4 जनवरी को ईड़ी के दफ्तर में पेश होने को कहा गया है।
गौरतलब है कि ईडी ने सी बर्ड इमीग्रेशन कंपनी में छापेमारी की थी। इस दौरान एक डायरी मिली थी जिस पर शैरी मान का नाम और मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था। इसके इलावा इनके नाम के आगे कई लाख रुपए की रकम भी लिखी हुई थी।
इस संबंध में पुछताछ करने के लिए ही ईडी को समन भेजा गया है। इसके इलावा ईडी ने कंपनी के प्रबंधको के घरों में भी छापेमारी की तो उन्होने 20 लाख रूपए की नकदी और स्टैंप बरामद किए।
आपको बता दें कि कंपनी पर आरोप है कि वो नकली दस्तावेज को बना कर युवाओं को विदेश भेजने की ठगी करती थी। शैरी मान से पुछताछ करने के कारण उनको पहले भी समन भेजा जा चुका है, पर वो पेश नहीं हुए थे जिस कारण उनको दूसरी बार समन भेजा गया है।



