AMBALA CANTT रेलवे स्टेशन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने “संत रविदास एक्सप्रेस” का किया स्वागत, फूलों की बारिश और स्टाफ को मालाएं पहनाई

अंबाला, 18 जुलाई अनिल विज आज अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जालंधर छावनी से वाराणसी तक आरंभ की गई “संत रविदास…

अंबाला छावनी
अंबाला, 18 जुलाई

अनिल विज आज अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जालंधर छावनी से वाराणसी तक आरंभ की गई “संत रविदास एक्सप्रेस” के बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जालंधर छावनी से प्रारंभ की गई इस ट्रेन में सवार सारे यात्री न केवल यहां से, बल्कि हिंदुस्तान से वाराणसी रविदास जी की जन्मस्थली पर जाते हैं। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक है और अगर विश्व उनकी कहीं बातों पर विश्वास कर लें तो यह युग कोई भी है, तो यह स्वर्ग बन सकता है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि गुरू रविदास जी की कही बाते श्री गुरू ग्रंथ साहिब में भी शामिल की गई है। उन्होंने जात-पात से ऊपर उठने, अपने आप को सबके सामान रखने सब सामान हो। रविदास जी ने यह भी कहा कि कोई भी कार्य छोटा व बड़ा नहीं होता। वो स्वयं जूते गांठने का काम करते थे, उन्होंने अपने आप को कभी यह नहीं माना कि वह कोई छोटा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा वह काम कर रहे हैं और काम काम होता है।

कोई भी काम जो निष्ठा से करता है वह सब बराबर है, यह उन्होंने अपनी शिक्षाओं में कहा। अगर उनकी शिक्षाएं लोग धारे तो आज सतयुग बन सकता है।

इससे पहले ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ संत रविदास एक्सप्रेस का स्वागत किया। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही उन्होंने ट्रेन व स्टाफ पर फूलों की बारिश कर व स्टाफ को मालाएं पहनाकर उनका छावनी स्टेशन पर स्वागत किया।

 अन्य खबरें जानें –

BAHADURGARH में KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 कैंटर आपस में भिड़े, 2 कैंटर चालकों सहित 3 लोगों की मौत, हादसे के कारणों के जांच जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *