अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का हुआ समापन, कैबिनेट मंत्री कविता जैन हुई शामिल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिहोवा में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्व का समापन हो गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कविता जैन मुख्यातिथि के रूप में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिहोवा में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्व का समापन हो गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कविता जैन मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुई। मौके पर पहुंची कविता जैन ने कहा कि जल्द ही सरस्वती नदी आदिबद्री से चलकर सिरसा तक बहती हुई पहुंचेगी। इसके लिए देश के कई वैज्ञानिक और ओएनजीसी के साथ 70 संस्थाए आपस में मिलकर काम कर रही है।

कविता जैन ने कहा कि जल्द ही आदिबद्री में एक बांध और झील का निर्माण किया जाएगा, जिससे यमुनानगर के साथ लगे इलाके में बाढ़ की स्थिति न बन सके। साथ ही उन्होंने बताया कि सरस्वती के निर्माण में जो भी सामाजिक संस्थाएं और आमजन सहयोग करेंगे, उन्हें अगले वर्ष सरस्वती महोत्सव में सम्मानित किया जाएगा।

Watch Video


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *