ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग स्थित कोकरनाग इलाके में गुरुवार देर रात सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इस इलाके में तीन आतंकी छिपे हैं | जिसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया है |
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों को घेर लिया है | वहीं सुरक्षाबलों द्वारा मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है | फिलहाल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है |

