Encounter in Faridabad :पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

फरीदाबाद , 16सितंबर फरीदाबाद में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों…

फरीदाबाद

फरीदाबाद , 16सितंबर

फरीदाबाद में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, हालांकि वह सुरक्षित बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश पिछले करीब दस वर्षों से दिल्ली-NCR क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय बताए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली-NCR के अलग-अलग इलाकों में लूट और चोरी समेत दर्जनों मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी लंबे समय से अपना गैंग चला रहे थे और लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस को उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद देर रात कार्रवाई की गई। इसी दौरान पुलिस टीम और बदमाशों का आमना-सामना हो गया।मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 5 से 6 राउंड फायरिंग होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके पर काबू कर लिया गया।घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, उनके गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों और हाल में की गई वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों बदमाश हाल के दिनों में किन-किन आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं।

 अन्य खबरें जानें-

ਟਾਂਡਾ ਵਿਖੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਡਰੋਨ ਸ਼ੋਅ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦਾ 650ਵਾਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *