पुलिस और बदमाशों के बीच मु+ठभे+ड़: पंजाब से ग+न पॉइंट पर डिजायर गाड़ी लूटकर भाग रहे 2 बदमाश गो+ली लगने से घा+यल, 4 गिरफ्तार

पलवल : हरियाणा के पलवल में सीआईए पुलिस और बदमाशों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पंजाब से गन पॉइंट पर…

हरियाणा के पलवल में सीआईए पुलिस और बदमाशों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पंजाब से गन पॉइंट पर डिजायर कार

पलवल : हरियाणा के पलवल में सीआईए पुलिस और बदमाशों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पंजाब से गन पॉइंट पर डिजायर कार लूटकर भाग रहे अंतरराज्यीय गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। इस दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लग गई, जबकि पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया।

चंडीगढ़ से लूटी थी गाड़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये सभी बदमाश चंडीगढ़ से गन पॉइंट पर एक डिजायर कार को लूटकर पलवल की ओर आ रहे थे। जैसे ही इसकी सूचना पलवल सीआईए पुलिस को मिली, तो पुलिस ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए पृथला क्षेत्र के समीप नाकाबंदी कर दी। पुलिस को सामने देख घबराए बदमाशों ने अपनी गाड़ी को पृथला के पास स्थित करियाकी / छपरौला के जंगली इलाके की तरफ भगा दिया।

पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में गिरे बदमाश

खुद को चारों तरफ से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस दल पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने और आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला और गोलियां चलाईं। पुलिस की इस जवाबी कार्रवाई में चार में से दो बदमाशों के पैरों में गोलियां लग गईं, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े।

घायल बदमाशों की हुई पहचान, अस्पताल में जारी इलाज

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों समेत चारों आरोपियों को दबोच लिया। पैरों में गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों की पहचान लख्खी और रोशन के रूप में हुई है, जो कि पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके पर मौजूद अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए पलवल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

अन्य खबरें जानें –

 विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

न्यूज़ अपडेट्स के लिए LIVING INDIA NEWS 24/7 LIVE के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *