Encounter between police and criminal in Kaithal: घुटने में गोली लगने से आरोपी घायल, कईं मामलों में वांछित आरोपी

कैथल, 5 अक्तूबर कैथल पुलिस की देर रात बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई।आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग करना शुरू कर दिया।पुलिस ने…

कैथल

कैथल, 5 अक्तूबर

कैथल पुलिस की देर रात बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई।आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग करना शुरू कर दिया।पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बदमाश के घुटने में गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू किया।आरोपी कईं मामलों में वांछित आरोपी है।

ASI की जैकेट में लगी गोली

पुलिस ने गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब के अलीपुर निवासी कृपाल उर्फ बल्लू बाबकपुर से रता खेड़ा जाने वाली सड़क के पास जंगल में खड़ा है। वह चोरी और छीना-झपटी के कई मामलों में वांछित आरोपी बताया गया है। पुलिस को मौके पर पुहंचकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो, आरोपी जंगल की ओऱ भागने लगा। पुलिस के रोकने पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश द्वारा चलाई गोली ASI अजीत सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। जिसके चलते उनकी जान बच गई।

अवैध हथियार और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद

पुलिस ने जवाबी फायरिंग में आरोपी के घुटने में गोली मारकर घायल कर दिया।जिसके बाद उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।घायल आरोपी को पहले CHC गुहला ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागरिक अस्पताल कैथल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपी के पास से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद हुआ है।

अन्य खबरें जानें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *