ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार सुबह- सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभड़े पुलवामा जिले में हुई | इस मुठभेड़ में अभी तक तीन आतंकी मारे गए हैं। जबकि एनकाउंटर में एक जवान भी शहीद हुआ है। बता दे यह मुठभेड़ अब भी जारी है। मारे गए आतंकी की पहचान वाटेंड जहूर ठोकर उर्फ फौजी के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च ओप्रशन जारी किया है।
आपको ये भी बता दे कि मोस्ट वॉन्टेड आतंकी जहूर ठोकर पहले सेना में था और 2016 में आतंक की राह पर चल पड़ा था एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों और पत्थरबाजों में झड़प में सात लोगों की मौत हो गई | मुठभेड़ के चलते इलाके में इंटरनेट और बारामूला-बनिहाल रेल सेवा को स्थगित कर दिया गया है।
एनकाउंटर से पहले सुरक्षाबलों को पुलवामा के खारपुरा के एक सेब बागान में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह-सुबह इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों ने खुद को घिरा हुआ पाकर सुरक्षबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया ।
Watch Video
https://youtu.be/6zAElfyXYlc
