अंबाला में कर्मचारियों ने हड़ताल की 30वें दिन किया मुंडन प्रदर्शन, शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई

अंबाला, 4 सितंबर अंबाला में नगर पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारी पिछले एक महीने से  अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। आज हड़ताल के…

अंबाला

अंबाला, 4 सितंबर

अंबाला में नगर पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारी पिछले एक महीने से  अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। आज हड़ताल के 30वें दिन कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर विरोध प्रदर्शन किया।कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सेवाराम बोह ने बताया कि 13 मई को सरकार ने उनके प्रतिनिधिमंडल से सभी मांगे मानने की हामी भरी थी, लेकिन आज तक उसका परिपत्र जारी नहीं किया गया।

इससे पहले भी सफाई और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने 37 दिनों तक हड़ताल की थी, जिसे सरकार के जल्द मांगे मानने के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया था। लेकिन परिपत्र जारी न कर सरकार ने सफाई कर्मचारियों के साथ भद्दा मजाक किया है।इसी के विरोध में पूरे हरियाणा में दोबारा हड़ताल शुरू की गई है।

आज फायर ब्रिगेड और सफाई कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। कर्मचारियों ने साफ कहा है कि अब सरकार चाहे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे या उन्हें जेल में डाले, लेकिन जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, वे पीछे नहीं हटेंगे। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

अन्य खबरें जानें –

https://www.youtube.com/watch?v=F8b7RurpYxY

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *