अमृतसर में माल मंडी के पास एलिवेटड रोड का हिस्सा गिरा, 5 मजदूर घायल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लगातार तीन दिन से हुई बारिश का कहर अमृतसर में कुछ ज्यादा ही देखने को मिला और अभी भी बारिश का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लगातार तीन दिन से हुई बारिश का कहर अमृतसर में कुछ ज्यादा ही देखने को मिला और अभी भी बारिश का कहर बरकरार है। पंजाब सरकार ने लगातार हो रही बारिश के कारण अलर्ट जारी कर दिया था जिस कारण लोगों में डर बेठ गया था इसी बीच अमृतसर में एक भयानक हादसा हो गया जिस कारण लोग खौफ में आ गए।

amritsar
amritsar

बता दें कि अमृतसर के माल मंडी के एलिवेटेड रोड पर बना पुल गिर गया जिस कारण उसके पास से जाती हुई कार दब गई साथ ही इस पुल के मलबे के नीचे पांच मजदूर भी दब गए।

amritsar

गौरतलब है कि काफी मशक्कत के बाद कार सवार लोगों को और मजदूरों को निकाला गया। जिसके बाद उनको घायल अवस्था में अस्पताल में पहुंचाया गया। मिली जानकारी अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण पुल अचानक से गिर गया था।

amritsar

गणीमत यह रही कि इस पुल के गिरने से किसी भी तरह का कोई जान माल का नुकसान नही हुआ। फिलहाल इस पुल को गिरने का जिम्मेदार ठेकेदार को बताया जा रहा है जिसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *