ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पिछले कुछ सालों में बिजली निगम गुरुग्राम में बिजली चोरी रोकने में काफी हद तक कामयाब रहा है | इतना ही नहीं बिजली चोरी कम होने के कारण ही बिजली निगम को होने वाले नुकसान में भी काफी कमी आई है | इसी के चलते विभाग ने पिछले साल 87 पैसे प्रति यूनिट बिजली के दाम कम किए थे | अब विभाग ने एक महीने में 3 करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़कर बिजली लॉस को कम किया है | इसी के चलते अब विभाग 40 पैसे प्रति यूनिट बिजली के दाम कम करने की योजना बना रहा है |
गुरुग्राम सर्कल में बिजली वितरण में 12500 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर लगे हैं | यहां 11 केवी के कुल 736 फीडर से बिजली सप्लाई हो रही है | इसी के चलते अब विभाग ने स्मार्ट ग्रीड से शहर में 24 घंटे बिजली देने का प्रयास किया है | जिसमें से ग्रामीणोँ इलाकों में भी विभाग 16 से 18 घंटे बिजली दे पा रहा है | कुछ इलाकों में बिजली 20 घंटे से भी ज्यादा दे पा रहा है |
गुरुग्राम के लोगों की जागरूकता और बिजली निगम के कर्मचारियों की अपने काम के प्रति लगन के कारण आज पूरे गुरुग्राम के लोगों को उसका फायदा मिलने वाला है | देखने वाली बात ये होगी कि प्रदेश के दूसरे जिलों के लोग और बिजली कर्मचारी गुरुग्राम की इस पहल से क्या कुछ सीख पाते हैं,या नहीं,क्योंकि यदि बिजली निगम को लॉस होगा तो बिजली की दरे लगातार बढ़ती जाएंगी, और यदि गुरुग्राम की तरह पूरे प्रदेश में बिजली लॉस कम हो जाए, तो यकीनन पूरे प्रदेश में भी बिजली की दरें कम हो सकती है | खैर देखने वाली बात ये होगी कि गुरुग्राम की तरह सूबे के दूसरे जिलों के लोग और बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी इस पहल के बाद अपनी कार्यशैली में कोई बदलाव करते हैं या फिर नहीं |
