ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में इस बार बिजली की मांग ने पिछले सारे रिकार्ड को तोड़ कर रख दिया है। सूत्रों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में सही प्रकार से बारिश ना हुई तो बिजली सप्लाई पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। जिस कारण पजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती है।
गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने धान की की बिजाई के लिए 20 जून का समय निर्धारित किया था इसके बाद एकदम ही बिजली की मांग बढ़ गई। सूत्रों से ये भी पता चला है कि पंजाब के कुछ इलाकों में किसानों को आठ घंटे की जगह छह घंटे की बिजली मुहैया करवाई जा रही है।
फिलहाल सरकार इस समस्या का समाधान करने में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों से ये भी पता चला है कि बिजली मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने इस मामले में कहा है कि पंजाब सरकार के पास बिजली के पूरे प्रबंध है जिस कारण किसानों को बिल्कूल भी दिक्कत नहीं आएगी।


