ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही पंजाब सरकार ने राज्य में बिजली की दरों में एक बार फिर से इजाफा कर दिया गया है | पंजाब राज्य बिजली नियामक आयोग ने बिजली की दरों को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है | सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 2.14 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है | जिसपर टैक्स अलग से देना होगा। बढ़ाई गई दरों को एक जून 2019 से प्रदेश भर में लागू किया जायेगा।
बिजली के रेट में इजाफे पर बोले प्रकाश सिंह बादल
तो वहीं बिजली के बढ़े दामों को लेकर पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कैप्ट सरकार पर निशाना साधा है | उन्होने कहा कि, पूर्व की अकाली सरकार ने बिजली सरप्लस कर दी थी, लेकिन मौजूदा सरकार में कोई भी जिम्मेदार नजर नहीं आ रहा |
Watch Video
