हरियाणा में थमा चुनावी प्रचार का सिलसिला, अब घर- घर जाकर नेता मांगेंगे वोट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 21 अक्टूबर को हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम 6 बजे से चुनावी प्रचार थम गया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 21 अक्टूबर को हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम 6 बजे से चुनावी प्रचार थम गया है और डोर- टू- डोर चुनावी अभियान शुुरू हो गया है। राज्य में चुनाव के चलते पिछले कई दिनों से तोबड़तोड़ रैलियां और प्रचार हो रहा था, लेकिन अब 24 घंटे तक लाउडस्पीकर वगैरा से कोई प्रचार नहीं कर सकेगा। इसके अलावा अब उम्मीदवार अपने- अपने क्षेत्र में लोगों से वोट की अपील कर सकेंगे।

police haryana

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य में होने जा रहे चुनाव में मतदान के लिए कुल 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, सभी 19500 बूथों पर भी सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। बता दें कि राज्य में 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता हैं, जिसमें 1 लाख 7 हजार 955 सर्विस वोटर्स हैं, 98 लाख 78 हजार 42 पुरुष मतादाता और 252 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *