‘ये हैं मोहब्बतें’ का स्पिन ऑफ़, ‘ये हैं मोहब्बतें’ से ‘ये हैं चाहतें’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एकता कपूर के सबसे लोकप्रिय शो में से एक ‘ये हैं मोहब्बतें’ को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही थीं कि एकता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एकता कपूर के सबसे लोकप्रिय शो में से एक ‘ये हैं मोहब्बतें’ को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही थीं कि एकता कपूर इस शो का स्पिन ऑफ़ बनाने जा रही हैं। अब ख़बर है कि एकता अपने प्रिय शो ये हैं मोह्बत्तें का स्पिनऑफ लेकर आएंगी । इस शो का नाम होगा, ये हैं चाहतें ।

एकता अपने प्रिय शो ये हैं मोह्बत्तें का स्पिनऑफ ये हैं चाहतें लेकर आ रही हैं । जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी और करन पटेल अभिनय कर रहे हैं और दोनों इशिता भल्ला और रमण भल्ला के नाम से फेमस हैं। खबर यह भी है कि इस शो में वह कई नए चेहरों को भी लांच करने वाली हैं लेकिन बड़ी जिम्मेदारी वह किसी चर्चित चेहरे को ही देने वाली हैं।

‘ये हैं मोहब्बतें’ का स्पिन ऑफ़

‘ये हैं मोहब्बतें’ से ‘ये हैं चाहतें’

बता दें कि स्टार प्लस पर इश्कबाज़ का स्पिन ऑफ़ शो दिल बोले ओबेराय भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। शायद यही वजह है कि इंडस्ट्री में इसकी पसंद को देखते हुए एकता एक बार फिर से इस जॉनर को लेकर दर्शकों के सामने आने वाली है। फ़िलहाल यह नया शो फ्लोर पर मार्च में आने वाला है। खबर तो यह भी है कि इसी शो के किसी लोकप्रिय किरदारों को स्पिन ऑफ़ में भी दिखाने की कोशिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *