ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब की कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए आज एक साल होने वाला है | आज ही के दिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद की शपथ ली थी | एक साल पूरा होने के लिए आज जहां कांग्रेस जश्न मनाएगी | तो वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने टवीट कर कहा कि कांग्रेस के एक साल के शासन ने पंजाब को अंधकार की ओर ढकेला है | खुदकुशी करने वाले किसानों के परिवार, बेरोजगार युवा का भविष्य अंधेरे में हैं |
वहीं केद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी टवीट पर लिखा कि सुनहरा पंजाब कांग्रेस के कार्यकाल में अंधेरे की ओर चला गया है | इसके साथ ही पंजाब में कैप्टन सरकार के एक साल पूरे होने पर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने काले रंग की फोटो लगाकर विरोध जताया है | वहीं सरकार के विरोध में भी स्वर तेज हैं | विपक्ष सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगा रहा है |
एक साल, कैसा हाल?
सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप
अकाली नेताओं ने सांझा की काले रंग की फोटो
Watch Video
https://youtu.be/7PPhY7_t2Fw
