ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- यमुनानगर पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों से कैंपस एरिया में सफाई करवाने का मामला सामने आया है। जिसकी वीडियो भी इन दिनों खूब वायरल हो रही है। वीडियो में बच्चे पॉलिटेक्निक कॉलेज के ग्राउंड में पत्थर और मिट्टी उठाते नजर आ रहे हैं। इस पूरे मामले पर अब शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अजीब तर्क पेश किया है।
उन्होंने कहा कि अगर मिलकर बच्चे स्कूल या कॉलेज में किसी भी तरह की सफाई का काम कर रहे हैं, तो फिर इसमें कोई गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि, हम अपने लिए सफाई करते हैं। शिक्षा मंत्री के इस बयाने के बाद सवाल कई उठ रहे हैं कि अगर बच्चे स्कूलों और कॉलेज में जाकर सफाई करेंगे तो फिर पढ़ेंगे कब ? सफाई करना गलत तो नहीं, लेकिन बच्चों से शिक्षा के मंदिर में सफाई करवाने को जायज भी नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि सरकार की तरफ से सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की भर्ती की जाती है, तो फिर बच्चों को पढ़ाने की जगह इस तरह पढ़ाई समय में सफाई करवाना गलत है।

