Pakistan Blast News: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में बुधवार को एक IED विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. नाल पुलिस स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) बहावल खान पिंड्रानी ने कहा कि IED एक मोटरसाइकिल प्लांट की गई थी और दूर बैठकर रिमोट से इसमें विस्फोट किया गया.(IED blast in Pakistan college 5 killed and many others injured news in hindi)
जिला स्वास्थ्य अधिकारी रफीक सासोली ने कहा कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है. उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. खुजदार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जावेद जहरी ने एक टेलीविजन न्यूज चैनल को बताया कि विस्फोट नाल बाजार के करीब स्थित एक कॉलेज के पास खड़ी मोटरसाइकिल में हुआ.
उन्होंने कहा, ‘खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए पिशिन में 4 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जो बुधवार को आतंकी हमले की योजना बना रहे थे.’ बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने एक बयान में विस्फोट की कड़ी निंदा की और कहा कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए गए हैं
इस्लामाबाद स्थित थिंक टैंक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज ने बताया कि देश में इस साल अब तक 79 आतंकवादी हमले हो चुके हैं, जिसके परिणामस्वरूप 55 नागरिकों और 47 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है, जबकि 45 नागरिक और 81 सुरक्षाकर्मी घायल हो हुए हैं. इसमें कहा गया है कि इस साल अब तक आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान 156 आतंकवादी मारे गए हैं, 20 घायल हुए हैं और 60 अन्य गिरफ्तार किए गए हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



