Dates Benefits: सर्दि‍यों में इस तरीके से खाएं खजूर, मिलेंगे अनगिनत फायदे

Dates Benefits: सर्दि‍यों में शरीर स्वस्थ और फिट रखने के लिए अपनी डाइट में खजूर को शामिल करें. ये खाने में ज‍ितना स्‍वाद‍िष्‍ट होता है…

Dates Benefits: सर्दि‍यों में शरीर स्वस्थ और फिट रखने के लिए अपनी डाइट में खजूर को शामिल करें. ये खाने में ज‍ितना स्‍वाद‍िष्‍ट होता है उतना ही सेहत के लिए लाभकारी भी है. इस ड्राई फ्रूट को सर्दियों का ड्राई फ्रूट इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं. ये सर्दी में होने वाली मौसमी बीमारियों से हमारा बचाव करता है. इस ड्राई फ्रूट (Khajoor Khane Ke Fayde) में शुगर, विटामिन डी, कैल्शियम और प्रोटीन मौजूद होते हैं जो अच्छी सेहत के लिए उपयोगी हैं.(Dates benefits in winters) 

खजूर इन समस्याओं में फायदेमंद है:

हार्ट हेल्‍थ को रखे दुरुस्‍त
सर्दी के दिनों में हार्ट अटैक या स्‍ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. अगर आप अपने दिल को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो खजूर को खाना शुरू कर दें। इसे खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार होता है. आप खजूर को सुबह या शाम कभी भी खा सकते हैं.

एनर्जी से भरपूर
खजूर में शरीर को ऊर्जा प्रदान करने की अद्भुत क्षमता होती है. इसमें ग्लूकोज और सुक्रोज जैसी प्राकृतिक शर्कराएं भरपूर मात्रा में होती हैं. अगर आप खजूर को दूध के साथ लेंगे तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा.

खून की कमी को करे पूरा
खजूर खाने से बॉडी में खून की कमी को पूरा क‍िया जा सकता है. रात को खजूर भिगोकर सुबह दूध या घी के साथ खा सकते हैं। ये बॉडी में खून बढ़ाने का काम करता है.

वजन घटाएं
अगर आप वजन बढ़ने से परेशान हैं तो खजूर खाएं, क्योंकि इसमें मौजूद तत्व वजन बढ़ाने में मददगार होते हैं. शराब पीने से शरीर को होने वाले नुकसान से बचने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *