Pakistan Earthquake News: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में धरती कांपी लेकिन किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है. वहीं ताजिकिस्तान में रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. यह भूकंप जमीन से 110 किलोमीटर की गहराई में आया था.
सुबह से दोपहर तक 5 अलग-अलग देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में डर और दहशत फैल गई. भारत सहित पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, टोंगा और पापुआ न्यू गिनी में रिक्टर स्केल पर 4.0 से लेकर 6.5 तीव्रता तक के भूकंप आए.(Pakistan Earthquake News in hindi)
भारत के जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए झटके
भारत में भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में महसूस किए गए. झटकों की वजह से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है लेकिन लोगों के बीच डर बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



