Earthquake In Himachel Today:
हिमाचल प्रदेश मे दोपहर को भूकंप के झटकों महसुस किए गए. सोमवार की दोपहर को अचानक ज़मीन के भीतर हुई हलचल ने लोगों को घरों और दफ्तरों से बाहर भागने पर मजबूर कर दिया. इस (Earthquake In Himachal) बार इस कंपन का मुख्य केंद्र सूबे का मंडी जिला रहा.
Earthquake In Himachal, भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज
दोपहर के 12:57 बजे अचानक धरती में तेज थरथराहट महसूस की गई. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई है. राहत की बात यह रही कि तीव्रता बहुत अधिक नहीं थी. लेकिन जमीन से महज 5 किलोमीटर की गहराई पर इसका केंद्र होने के कारण झटके काफी साफ महसूस किए गए. मंडी के स्थानीय निवासियों के अनुसार, कंपन महसूस होते ही दहशत का माहौल बन गया. लोग सुरक्षा की दृष्टि से खुले मैदानों की ओर दौड़ पड़े.
सुबह असम में भूकंप-
सुबह के समय पूर्वोत्तर भारत का असम भी भूकंप से प्रभावित रहा. असम में सुबह के वक्त 5.0 से अधिक तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. कुछ ही घंटों बाद हिमाचल की धरती डोल गई. लगातार आ रहे ये झटके हिमालयी बेल्ट में बढ़ती भूगर्भीय सक्रियता की ओर इशारा कर रहे हैं.
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



