ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरदासपुर काउंटर इंटेलिजेंस ने ईगल गैंग के एक गैंगस्टर को गिरफ्त में लेकर बड़ी सफलता हासिल की है | ईगल गैंग बड़ी तेजी से गुरदासपुर में अपने पैर पसार रहा था | गैंग का मास्टरमाइंड राकेश कुमार जुडो की कोचिंग देने की आड़ में युवाओं को जुर्म के रास्ते में धकेल रहा था | इंटेलिजेंस ने गुप्त सूचना के आधार पर ईगल गैंग के एक गैंगस्टर को गिरफ्तार पर लिया लेकिन 4 आरोपी भागने में कामयाब हो गए |
वहीं आरोपी से ईटली मेड़ पिस्टल और 32 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं | इस गैंग का संबंध गैंगस्टर सुख पखारिवाल ग्रुप के साथ बताया जा रहा है | यह गैंग गुरदासपुर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था | पुलिस ने बताया कि भागे हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके उनसे गंभीरता से पूछताछ की जाएगी | जिसमें कई अहम खुलासे हो सकते है |


