ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में दवा खरीद का मामला अब सांसद दुष्यंत चौटाला केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के समक्ष उठाएंगे। केथल पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने बताया कि वो इस मामले में केंद्र से ऑडिट करवाने की मांग करेंगे। दवा खरीद घोटाले के बाद आमने-सामने हुए अनिल विज और सांसद दुष्यंत चौटाला के बीच इन दिनों जुबानी महासंग्राम चला हुआ है।
विज के इलाज कराने वाले बयान पर तंज कसते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब ये दो जज साहब बताएंगे कि किसे इलाज की जरूरत है। इतना ही नहीं दुष्यंत ने कहा कि छात्र संघ के चुनाव को लेकर वो दूसरे प्रदेशों की छात्र यूनियनों को बुलाकर प्रदर्शन करेंगे। दुष्यंत कैथल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को 5 अगस्त को मनाए जाने वाले इनसो के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता देने आए थे।

