ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यत चौटाला जिला जींद के गांव झांझ कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आधुनिक स्किल लैब के उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज जिस स्किल लैब का उद्घाटन किया गया है, इस लैब में विद्यार्थियों को खुदरा, सौंदर्य और कल्याण व सूचना प्रौद्योगिकी समेत कई कोर्सों का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इन कोर्सों का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय कम्पनियों में जहां रोजगार के अच्छे अवसर प्रदान होंगे वहीं स्वरोजगार भी स्थापित कर अच्छी खासी आमदनी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि,यह लैब क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कैडमेन के साथ मिलकर अब तक प्रदेश के 13 जिलों में इस तरह की अत्याधुनिक स्किल लैब स्थापित करवाई जा चुकी है। जींद जिला की इस तरह की यह पहली लैब है। इस स्किल लैब में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। दरअसल, हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यत चौटाला ने जिला जींद के गांव झांझ कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आधुनिक स्किल लैब के उद्घाटन के दौरान ये बातें कही।
उन्होंने कहा कि, मंहत सतीश दास की ओर से घोषणा की गई है कि स्कूल को चौबीस घण्टे बिजली उपलब्ध करवाने के उद्देश्य के दृष्टिगत सौलर पैनल लगवाया जायेगा। इस क्षेत्र के बच्चे खेलों में भी आगे बढ़े इसके लिए सरकार की ओर से सभी तीर अंदाजी उपकरण जल्द उपलब्ध करवाये जायेंगे। उन्होंने मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रंशात भल्ला, उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला, केडमैन के सीईओ राजीव माथुर से कहा कि वे इस स्किल लैब में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स भी शुरू करवायें,ताकि यहां के बच्चे भी सहजता से इंग्लिश बोल सके।
इस कोर्स का बच्चों को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय कम्पनियों में रोजगार प्राप्त करने में काफी आसानी होगी। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष से झांझ कलां गांव के विद्यालय में सांईस लैब स्थापित करवाने की भी बात कहीं। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गांव से गन्दे पानी निकासी की व्यवस्था करने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये।


