हिसार, 5 नवंबर
हिसार में पत्रकारों से रूबरू होते हुए हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान सामने आ रही गड़बड़ियों को लेकर बड़ा हमला बोला है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चुनाव आयोग ने SIR के लिए जल्दबाजी की और इसका खामियाजा वोट काटे गए करोड़ों मतदाताओं को भुगतना पड़ा रहा है।
जायज वोटर का वोट कैसे वापस?
पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने सवाल किया कि अगर SIR प्रक्रिया के दौरान किसी जायज मतदाता का वोट कट गया है तो उसे दोबारा वोट बनवाने के लिए कौन सा फॉर्म भरना होगा ?, चुनाव आयोग के पास इसका कोई जवाब नहीं है। आज मतदाता को अपना वोट दोबारा बनवाने के लिए केवल फार्म 6ए का ही विकल्प है, जबकि इसी फार्म में ही मतदाता को यह शपथ देनी होती है कि वो पहली बार अपना वोट बनवा रहा है जो कि अपने आप में कानूनी रूप से गलत है, क्योंकि उक्त मतदाता से आयोग झूठी घोषणा करवा रहा है।
हरियाणा में डबल वोट का खेल?
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें यह भी आशंका है कि हरियाणा में बड़े पैमाने पर चुनाव से पहले डबल वोट बनवाए गए। अब उन्हीं डबल वोटों को SIR के जरिए काटाकर बचाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेजेपी अपने स्तर पर प्रदेशभर में साल 2022, 2024 और 2026 की मतदाता सूचियों का मिलान कर तथ्यों को हरियाणा की जनता के सामने लाएगी।
अन्य खबरें जानें –



