ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हिसार की धरती जहां 40 डिग्री के तापमान से भभक रही है तो वहीं यहां पर बढ़ते सियासी तापमान ने मौसम के साथ साथ माहौल को भी गर्म कर दिया है | चुनाव प्रचार में उतरे दिग्गजों की बयानबाजी ने हिसार के चुनावी रण को एक अलग रंग दे दिया है | इस बार यहां पर सियासी दंगल देखने के लिए उमड़ी वोटरों की भीड़ में रोमांच ज्यादा नजर आ रहा है | लोहामंडी, क्रांतिनगर, मोहना मंडी में प्रचार के दौरान दुष्यंत विरोधियों पर बरसते नजर आए हैं |
दुष्यंत ने बीजेपी के बृजेंद्र सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि, बृजेंद्र के पिता स्टील मिनिस्टर हैं, उनकी माता विधायक हैं और खुद एक सीनियर अफसर | बावजूद इसके वो अपने नाम की जगह पीएम मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं | बीजेपी से सवाल पूछते हुए दुष्यंत ने कहा कि, इन्हें बताना चाहिए कि आखिर इन 5 सालों में मनोहर सरकार ने हिसार का कितना विकास किया ? वहीं कुलदीप बिश्नोई पर निशाना साधते हुए कहा कि, जो उनका नाम तक नहीं लेते थे, आज उन्हें सपने में दुष्यत दिखता है |


