दुष्यंत चौटाला का बीजेपी पर निशाना, ‘बहुत से लोग चौकीदार बनकर घूम रहे’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोकसभा चुनावों के चलते दुष्यंत चौटाला ने जन नायक जनता पार्टी के हिसार जिले के कार्यकर्ताओं की पहली औपचारिक बैठक ली |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोकसभा चुनावों के चलते दुष्यंत चौटाला ने जन नायक जनता पार्टी के हिसार जिले के कार्यकर्ताओं की पहली औपचारिक बैठक ली | जेजेपी की तरफ से एक बूथ दस यूथ कार्यक्रम और सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा की गई | इस दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बहुत से लोग चौकीदार बनकर घूम रहे हैं | प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी नाम के आगे चौकीदार लगा लिया है |

वित्त मंत्री कैप्टेन अभिमन्यु पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हैरानी तब होती है जब एक व्यक्ति अपने नाम में कैप्टन के साथ चौकीदार भी लिखता है | साथ ही कहा कि यदि यही चौकीदार का काम होता है तो गावों में 3 हजार रूपए देकर 16 घंटे काम करने वाले चौकीदार का क्या अपराध था कि उसे एक साईकिल और टॉर्च भी नहीं दे पाए |

वहीं लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा की पार्टी में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं | जो चर्चा करके इसपर काम करेंगे | वहीं गठबंधन को लेकर कहा कि वो कमेटी के सदस्य नहीं है कमेटी जो निर्णय करेगी उसपर विचार किया जाएगा | साथ ही और पार्टी सिंबल पर उड़ाए मजाक पर भी करारा हमला किया |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *