ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खाप पंचायात के चौटाला परिवार को एक करने की मुहिम पर जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला का बयान सामने आया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि केवल रमेश दलाल जी 2 बार मिलने आएं हैं, सामूहिक तौर पर पंचायत की कोई कमेटी उनसे मिलने नहीं आई, जैसे चौटाला साहब के पास गए थे। अगर आएंगे, तो जरूर पारिवारिक तौर पर हम बात करेंगे, क्योंकि हम नहीं मानते कि परिवारिक तौर पर अलग हैं, लेकिन राजनीतिक तौर पर चौ. देवीलाल और चौ. रणजीत सिंह को संपर्क क्यों नहीं किया? खाप को चौ. देवीलाल के परिवार को करना चाहिए एक।
वहीं, दुष्यंत चौटाला ने हैरानी जताते हुए कहा कि खाप केवल उन्हें क्यों ही क्यों कमजोर करने में तूली है, उन्होंने कहा कि चौटाला गांव में दलाल साहब के बयान को सुनकर हैरान हूं कि दुष्यंत बीजेपी की गोद में जाकर बैठ जाए।
दुष्यंत ने कहा कि जो प्रतिनिधी एक करने का प्रयास कर रहे हैं, इसमें उन लोगों से भी पूछा जाए, जिन्होंने डॉ. अजय चौटाला को बदनाम किया और हमारे ऊपर आरोप लगाए थे, ये खाप की जिम्मेदारी है कि उन लोगों से भी सवाल किए जाए और उनकी गलती को सुधारें। आज मैं सिरसा में हूं, प्रतिनिधि मुझसे मिलने आएं और बात करें।


