ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ईज ऑफ डूइंग को लेकर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बीजेपी नेता हरियाणा सरकार की तारीफ कर रहे है। वहीं, इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने इसे लेकर सरकार पर करारा हमला बोला है। दुष्यंत ने ईज ऑफ डूइंग को ईज ऑफ लुटिंग पब्लिक फंड करार दिया है।
ईज ऑफ डूइंग में हरियाणा का तीसरा नंबर आने पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हरियाणा सरकार के तमाम मंत्रियों ने इसे लेकर सीएम मनोहर लाल को बधाई दी, लेकिन अब इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने इसे लेकर हरियाणा सरकार पर करारा हमला बोला है। दुष्यंत चौटाला ने पीएम से सवाल करते हुए कहा कि वो बताए कि हरियाणा में कितने उद्योग आए है। दुष्यंत ने कहा कि आज पानीपत और फरीदाबाद के उद्योग बंद हो रहे है। पहले हरियाणा का एक्सपोट तमिलनाडू और गुजरात के बराबर था, लेकिन अब उनके आसपास भी नहीं है। दुष्यंत ने कहा कि सीएम चाइना से 70 हजार करोड़ रुये की कंपनी हरियाणा में ला रहे थे।
दुष्यंत ने सवाल किया कि यदि ये ईज ऑफ बिजनेस था तो वो कंपनी क्यो नहीं हरियाणा में आई। दुष्यंत ने ईज ऑफ डूइंग को ईज ऑफ ट्रेवलिंग और ईज ऑफ लुटिंग पब्लिक फंड बताया। दुष्यंत यहीं नहीं रुके। उन्होंने हरियाणा में गुजरात के उद्योगों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि चाहे स्मार्ट मीटर हो या फिर रोडवेज में गुजरात की कंपनी को ठेके पर बस चलाने के परमिट देने की बात हो खट्टर सरकार हरियाणा में केवल गुजरात के उद्योगों को बढ़ावा देने काम कर रही है। दुष्यंत ने बताया कि हरियाणा में हुई भर्तियों में 3 हजार कंपनियां गुजरात से आई और ये सब कुछ केंद्र और पीएम के दवाब में हो रहा है।
दुष्यंत इससे पहले भी कई बार बीजेपी सरकार पर हमला कर चुके है, लेकिन सरकार की ओर से उनके लगाए गए किसी भी आरोपों पर न तो कोई जांच कराई गई और न ही कोई जवाब दिया। ऐसे में दुष्यंत चौटाला के हाल ही में फिर से एक और फर्जीवाड़ा सामने लाने की बात कहने के बाद अब सबकी निगाहे उनकी ओर से किए जाने वाले खुलासे पर लगी है। देखना होगा कि अब दुष्यंत किस विभाग का घपला जनता के सामने लाते है।



