‘नागरिकता संशोधन बिल’ को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कही ये बड़ी बातें

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि, नागरिकता संशोधन बिल उन लोगों के लिए एक सौगात है, जो 20-20 सालों से हमारे देश की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि, नागरिकता संशोधन बिल उन लोगों के लिए एक सौगात है, जो 20-20 सालों से हमारे देश की नागरिकता पाने की इंतजार में थे। वे सोमवार को हरियाणा सरकार की स्टेट मिनी कलस्टर डेवेल्पमेंट स्कीम के तहत जींद-खनौरी बाईपास रोड पर स्थापित किए गए कैथल राईस मिलिंग कलस्टर के कॉमन फैसिलिटी सेंटर का शुभारंभ करने उपरांत पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने मीडिया रिपोर्टस का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान में सांसद तक रह चुके लोग धार्मिक प्रताड़ना के चलते वर्षों पहले हरियाणा में आए थे और उन्हें यहां की स्थाई नागरिकता का इंतजार था। ऐसे लोगों के लिए यह बिल काफी फायदेमंद है।

dushyant

वहीं प्रदेश में बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोत्तरी करने के संदर्भ में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में गठबंधन सरकार के न्यूनतम साझा कार्यक्रम लागू करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है और इस संबंध में गठित कमेटी की इसी माह बैठक होनी है। बैठक के बाद विभिन्न घोषणाओं को लेकर वित्त प्रावधान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *