दुष्यंत चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर कह डाला कुछ ऐसा..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत में हुए एक कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, प्रदेश सरकार भाजपा-जजपा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत में हुए एक कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, प्रदेश सरकार भाजपा-जजपा के द्वारा जो भी चुनावी घोषणा पत्र में वादे किए गए हैं उन्हें समय पर पूरा किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान दुष्यंत चौटाला ने बताया कि, प्रदेश में सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक होने वाली हैं इसमें प्रदेश के विकास के लिए सभी अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

hudda

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ड्राइंग रूम वाली राजनीति छोड़कर विपक्ष की भूमिका मजबूती से निभानी चाहिए। क्योंकि प्रदेश के लोगों ने उन्हें बड़े ही विश्वास के साथ विपक्ष के नेता के रूप में चुना हैं। इसीलिए लोगों को उनसे उम्मीद हैं कि वह सरकार के द्वारा जो भी गलत कार्य किए जाएं उनके खिलाफ आवाज उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *