हुड्डा की तर्ज पर ही चल पड़े हैं सीएम मनोहर लाल, युवाओं से भी कर रहे हैं ठगी- दुष्यंत चौटाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में जेजेपी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रसार भारती के संग मिलकर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। बसपा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में जेजेपी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रसार भारती के संग मिलकर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। बसपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे।

इस दौरान कई गांवों के सरपंचों ने जेजेपी ज्वाइन की। प्रदीप रोहिला भी कांग्रेस छोड़कर जेजेपी में शामिल हो गए, वे युवा कांग्रेस के पांच साल तक अध्यक्ष रहे हैं। इनेलो की अनुशासन समिति के चेयरमेन रहे रिटायर्ड डीएसपी आसा सिंह ने भी जेजेपी ज्वाइन की।

इस प्रेसवार्ता के दौरान जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने भाजपा पर जमकर जुबानी हमले किए, उन्होंने सीएम मनोहर लाल पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में अपने चहेतों को लगाने के बड़ा आरोप लगाए हैं, दुष्यंत ने कहा है कि मनोहर लाल खट्टर भी प्लॉट नियमों को दर किनार करके हुड्डा की तर्ज पर चल पड़े हैं।

jjp2

दुष्यंत ने बताया कि सरकार ने हाल ही में पानीपत में 52 लोगों की कृषि जमीन का अधिग्रहण किया था। लेकिन सरकार ने केवल अपने चहेते 6 लोगों को ही रेजिडेंशियल प्लॉट आवंटित कर करोड़ों रुपए का घोटाला किया।

jjp4

दुष्यंत चौटाला ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में सरकार ने चुनाव प्रक्रिया खत्म होते ही बंपर भर्तियां निकालने की बात कही थी, लेकिन हैरानी वाली बात है कि सरकार ने अब तक अपने वायदे को पूरा नहीं किया है।दुष्यंत ने कहा कि हाल ही में सरकार ने साल 2015- 16 में निकाली गई 800 भर्तियों को फिर से विज्ञापित किया है।

jjp7

दुष्यंत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ छल किया है, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने हाल ही में बिजली विभाग में 80 एसडीओ की नियुक्तियां की, लेकिन इसमें हरियाणा के केवल 2 ही युवा हैं, बाकि 75 लोग देश के अन्य राज्यों से संबंधित हैं। जिससे साफ होता है कि भाजपा कैसे हरियाणा के युवाओं के साथ धोखा कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *