ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दुष्यंत चौटाला अब Z सुरक्षा में रहेंगे। हरियाणा सरकार में अहम भूमिका को देखते हुए दुष्यंत चौटाला की सुरक्षा बढ़ाई गई है। वहीं दुष्यंत चौटाला की बढ़ती लोकप्रियता के चलते भी यह माना जा रहा है।
कल पीएम मोदी की द्वारका रैली के दौरान दुष्यंत चौटाला भी प्रचार में थे। उस दौरान भी पीएम मोदी ने दुष्यंत चौटाला की जमकर सराहना की थी। वहीं आज दूसरे दिन ही दुष्यंत चौटाला को Z सुरक्षा देने का फैसला किया गया है। आपको बता दें कि चुनाव के दौरान दुष्यंत चौटाला को विदेश से धमकी मिली थी। जिसके बाद सरकार ने दुष्यंत चौटाला की सुरक्षा बढ़ाने की कही थी। दुबई से धमकी मिलने के मामले में भी जांच चल रही है।

