SYL मुद्दे को लेकर दुष्यंत चौटाला ने पंजाब सरकार को घेरा, पूछा ये सवाल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने एसवाईएसल के मुद्दे पर पंजाब सरकार के अपनाए रुख पर हमला बोला है। दुष्यंत ने कहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने एसवाईएसल के मुद्दे पर पंजाब सरकार के अपनाए रुख पर हमला बोला है। दुष्यंत ने कहा कि, पंजाब सरकार का रवैया गलत है। दुष्यंत ने सवाल पूछा कि, क्या पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट से बड़ी हो गई है, कि वो कोर्ट से अलग जाकर फैसले ले रही है।

दुष्यंत ने कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पानी दिलाएगा। वहीं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा पर बोलते हुए दुष्यंत ने कहा कि, हुड्डा को जेजेपी फोबिया हो गया है उन्हें जेजेपी की चिंता छोड़कर कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए। विधायक रामकुमार गौतम के जेजेपी खिलाफ बगावती सुर अलापने पर दुष्यंत ने कहा कि, इस बात का फैसला संगठन करेगा और ये उसका अपना आंतरिक मामला है। उन्‍होंने अपील की कि सुप्रीम कोर्ट स्वयं संज्ञान लेकर इस मामले में निर्णय करे। उन्‍होंने कहा कि पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार व पंजाब के राजनीतिक पार्टियों का फैसला निंदनीय है। पंजाब सरकार और वहां के नेताओं को इस तरह के कदम व बयानबाजी नहीं करना चाहिए।

एसवाईएल पानी संघर्ष वाहिनी के संयोजक सत्यवीर सिंह हुड्‌डा ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि संघर्ष वाहिनी के नेतृत्व में सुनवाई की तारीख से तीन दिन पहले दिल्ली में धरना दिया जाएगा और नौ फरवरी से प्रदेश भर में निकाली जाने वाली जन-जागरुकता यात्रा की शुरुआत रोहतक से की जाएगी। साथ ही बताया कि 23 जनवरी 2020 को पंजाब सूबे की सर्वदलीय बैठक पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में की गई। सर्वदलीय बैठक में एसवाईएल का पानी हरियाणा को न दिया जाए, इस बारे में प्रस्ताव पास नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *